GSEB Result 2025: गुजरात एचएससी रिजल्ट gseb.org पर जारी, जानें स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत, डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | May 5, 2025 | 10:42 AM IST | 2 mins read
गुजरात जीएसईबी एचएससी परिणाम 2025 छात्र अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजकर व्हाट्सएप पर भी देख सकते हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने वर्ष 2025 का एचएससी यानी 12वीं कक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जारी कर दिया है। जो छात्र गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे और लंबे समय से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने सीट नंबर और कैप्चा कोड के जरिए वेबसाइट पर लॉग इन करके जीएसईबी रिजल्ट 2025 देख सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्ट्रीम के परिणाम एक साथ जारी किए हैं।
Don't Miss: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: GSEB SSC QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जीएसईबी एचएससी परिणाम 2025 छात्र अपना सीट नंबर 6357300971 पर भेजकर व्हाट्सएप पर भी चेक कर सकते हैं। एचएससी 2025 परीक्षा गुजरात बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।
जारी अधिसूचना में कक्षा 12वीं के परिणामों के बारे में महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं जैसे कि पंजीकृत और उपस्थित छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या, स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत, लिंग-वार परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े।
GSEB Result 2025: जीएसईबी एचएससी रिजल्ट विवरण
विज्ञान स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षा कुल 152 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 1,11,223 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,10,395 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। नियमित विद्यार्थियों की संख्या 1,00,725 थी, जिसमें से 1,00,575 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
इनमें से 83,987 विद्यार्थी पास हुए हैं। कक्षा 12 विज्ञान स्ट्रीम का कुल परिणाम 83.51% रहा। सामान्य स्ट्रीम के लिए 3,64,485 नियमित विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,62,506 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 3,37,387 विद्यार्थी पास हुए।
नियमित छात्रों का परिणाम 93.07% रहा। कृपया ध्यान दें कि बोर्ड द्वारा जारी परिणाम एक प्रोविजनल मार्कशीट है। बोर्ड स्कूलों को मूल मार्कशीट की जानकारी भेजेगा। बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाना जरूरी है।
GSEB HSC Result 2025: जीएसईबी एचएससी रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से गुजरात बोर्ड एचएससी परिणाम 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- पोर्टल पर पूछे गए आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
- गुजरात एचएससी रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखेगा।
- छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी