GPAT Admit Card 2026: जीपैट एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, परीक्षा तिथि और डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | March 2, 2026 | 10:41 PM IST | 2 mins read
जीपैट 2026 प्रवेश परीक्षा मास्टर ऑफ फार्मेसी (MPharm) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 2 फरवरी को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (GPAT 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एनबीई की वेबसाइट natboard.edu.in पर जीपैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
मास्टर ऑफ फार्मेसी (MPharm) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जीपीएटी 2026 प्रवेश परीक्षा 7 मार्च को देश भर के 114 शहरों में आयोजित की जाएगी। इससे पहले, एनबीईएमएस ने 24 फरवरी को जीपैट 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी की थी। पहला जीपीएटी वर्ष 2010 में आयोजित किया गया था।
जीपैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। जीपीएटी हाल टिकट 2026 में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
Also read NEET UG 2026 Registration: नीट यूजी पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, neet.nta.nic.in पर जल्द करें आवेदन
जीपीएटी 2026 परीक्षा के पैटर्न के अनुसार, पेपर में कुल 125 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे और उम्मीदवारों को केवल एक सही उत्तर चुनना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षा केंद्र पर जीपैट एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनबीई की वेबसाइट पर जाएं।
GPAT 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
जीपैट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, जीपीएटी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जीपैट एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार