GIMS Noida Staff Nurse Recruitment 2026: जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | September 8, 2026 | 11:26 AM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में कुल 100 स्टाफ नर्स की रिक्तियां भरी जाएंगी।
नई दिल्ली: गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS) नोएडा ने स्टाफ नर्स (नॉन टीचिंग) भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.gims.ac.in पर जाकर 30 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की आखिरी तिथि 7 सितंबर निर्धारित थी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा में कुल 100 स्टाफ नर्स की रिक्तियां भरी जाएंगी, जिसमें अनारक्षित के 40 पद, ओबीसी के 27 पद, एससी के 21 पद, एसटी के 2 पद और ईडब्ल्यूएस के 10 पद शामिल हैं। जीआईएमएस नोएडा स्टाफ नर्स 2026 एप्लीकेशन लिंक 10 अगस्त से सक्रिय है।
GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- मान्यता प्राप्त संस्थान से 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग अथवा 2 वर्षीय बीएससी नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) डिग्री होनी चाहिए। या
- संयुक्त प्रांत नर्स एवं धात्री परिषद (Nursing Council) में पंजीकरण के लिए चिकित्सा और शल्यकर्म नर्सिंग (GNM) डिप्लोमा हो। साथ ही, रजिस्ट्रेशन के बाद न्यूनतम 50 बेड वाले अस्पताल में 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
Also read BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती की लास्ट डेट 17 सितंबर तक बढ़ी
जीआईएमएस स्टाफ नर्स एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में सीबीटी, बायोमेट्रिक्स एंड दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जाम शामिल है।
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ईडब्ल्यूएस को 1298 रुपये और एससी/ एसटी को 944 रुपये का भुगतान करना होगा। यूपी के दिव्यांग कैंडिडेट को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए जीआईएमएस नोएडा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
GIMS Staff Nurse Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जीआईएमएस स्टाफ नर्स ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/31586/101679/Index.html पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की लॉगिन करें व फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल