Trusted Source Image

RPSC Answer Key 2026: आरपीएससी एसओ परीक्षा और एपीओ प्री एग्जाम की उत्तर कुंजी जारी, दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | September 8, 2026 | 10:06 AM IST | 2 mins read

आरपीएससी मॉडल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

आरपीएससी एपीओ आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 10 सितंबर तक सक्रिय रहेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी एपीओ आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 10 सितंबर तक सक्रिय रहेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) प्रतियोगी परीक्षा 2025 और सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer) प्रारंभिक परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। कैंडिडेट आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर 8 सितंबर से 10 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आरपीएससी एसओ प्रोविजनल आंसर की 2026 और आरपीएससी एपीओ प्री मॉडल आंसर की 2026 पर चुनौती दर्ज करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन कर सकते हैं।

आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क के बिना आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी और केवल एक बार ही आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर आंसर की 2026 और आरपीएससी एपीओ प्री आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।

Also readCTET Correction Window 2026: सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन, संपादन योग्य विवरण जानें

नोटिस के अनुसार, “30 अगस्त 2026 को आयोजित सांख्यिकी अधिकारी (सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के विषय सामान्य ज्ञान एवं संबंधित विषय तथा 2 सितंबर 2026 को आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 (गृह अभियोजन विभाग) के विषय विधि एवं भाषा की मॉडल उत्तरकुंजियां (कुल 02) आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं।”

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल अथवा फोन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आरपीएससी पोर्टल पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

RPSC APO Pre Answer Key 2026: डाउनलोड चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आरपीएससी एपीओ प्री आंसर की 2026 और आरपीएससी एसओ मॉडल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आरपीएससी आंसर की पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in/answerkeys पर क्लिक करें।
  • होमपेज पर, एपीओ 2026/ एसओ 2025 मॉडल आंसर की पर क्लिक करें।
  • आंसर की जांचें, डाउनलोड करें और संभावित अंकों की गणना करें।
  • आवश्यकता होने पर निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications