Trusted Source Image

CTET Correction Window 2026: सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन, संपादन योग्य विवरण जानें

Santosh Kumar | September 7, 2026 | 02:35 PM IST | 2 mins read

करेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में कोई और सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीटेट परीक्षा कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 स्तर पर टीचिंग पदों के लिए योग्यता तय करती है।

Back

How to crack CTET Exam?

Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.

Check Now
सीटीईटी सितंबर 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीटीईटी सितंबर 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन एक्टिव है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के सितंबर 2026 सेशन के लिए एप्लीकेशन में सुधार करने की विंडो एक बार फिर से ओपन कर दी है। सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ctet.nic.in पर ओपन एक्टिव है। जिन कैंडिडेट्स ने पहले ही अपने एप्लीकेशन जमा कर दिए हैं, वे इस प्रक्रिया के दौरान अपने सीटीईटी 2026 आवेदन पत्र में हुई गलतियों को ठीक कर सकते हैं।

सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो के दौरान, उम्मीदवार अपनी पर्सनल जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, कैटेगरी, विकलांगता कैटेगरी, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव कर सकते हैं।

इसके अलावा, पेपर चुनने, पेपर-II के लिए विषय चुनने, भाषा-I और भाषा-II की पसंद, संस्थान/कॉलेज का नाम और कोर्स की जानकारी में भी बदलाव किए जा सकते हैं। परीक्षा के लिए चुने गए शहर में बदलाव की अनुमति नहीं है।

CTET Correction Window 2026: सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन प्रोसेस

सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को ctet.nic.in पर जाना होगा, होमपेज पर "सीटीईटी सितंबर 2026: ऑनलाइन करेक्शन" लिंक पर क्लिक करके अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

जरूरी बदलाव करें और फॉर्म को फिर से सबमिट करना करें। विंडो बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में कोई और सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा। सीटेट परीक्षा कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 स्तर पर टीचिंग पदों के लिए योग्यता तय करती है।

Also readCTET 2026 Exam Date (Out) Live: सीटेट परीक्षा तिथि घोषित, 9 अक्टूबर को होगा एग्जाम, एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर को

CTET Exam Date 2026: सीटेट का एग्जाम कब होगा?

पेपर-I प्राइमरी स्तर के लिए और पेपर-II अपर प्राइमरी स्तर के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा मूल रूप से 6 सितंबर, 2026 को होनी थी, लेकिन एप्लीकेशन प्रोसेस फिर से शुरू होने के कारण तारीख बाद में बदल दी गई।

सीबीएसई ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के 22वें एडिशन की डेट का अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। उम्मीद है कि यह परीक्षा 9 अक्टूबर को होगी और एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications