Trusted Source Image

UP Special TET Application Form 2026: यूपी स्पेशल टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू; पात्रता और शुल्क जानें

Abhay Pratap Singh | September 6, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read

यूपी विशेष टीईटी 2026 आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।

यूपी स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपी स्पेशल टीईटी 2026 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षक तथा विशेष शिक्षक (CWSN) आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 4 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोग ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को यूपी स्पेशल टीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले वन टाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 1000 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति को 500 और पीएच (दिव्यांग) व्यक्तियों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा।

UP Special TET 2026: शैक्षणिक योग्यता

कार्यरत शिक्षक -

  • प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के लिए पात्र होंगे।
  • उच्च प्राथमिक स्तर/ जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) में शामिल हो सकते हैं।

विशेष शिक्षक (CWSN) -

  • कक्षा 1 से 5 तक के विशेष शिक्षक (CWSN): प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में संविदा/डेलीवेजज पर कार्यरत ऐसे विशेष शिक्षक (CWSN) अर्ह होंगे, जिन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त डीएड विशेष शिक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा स्पेशल एजुकेटर्स के पास एक्टिव सीआरआर नंबर के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद का पंजीकरण प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य होगा।
  • कक्षा 6 से 8 के विशेष शिक्षक (CWSN): उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में संविदा/डेलीवेजज पर कार्यरत ऐसे विशेष शिक्षक (CWSN) अर्ह होंगे, जिन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त बीएड विशेष शिक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा स्पेशल एजुकेटर्स के पास एक्टिव सीआरआर नंबर के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद का पंजीकरण प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य होगा।

Also readUGC NET June 2026 Admit Card: यूजीसी नेट जून री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 9-10 सितंबर को परीक्षा

UP Special TET 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं:

  • यूपी स्पेशल टीईटी आवेदन लिंक apply.upessc.org पर जाएं।
  • कैंडिडेट पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

संविदा/ डेलीवेजज पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स के लिए परीक्षा आयोजित होने की तिथि 3 नवंबर 2026 तक अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध यूपी स्पेशल टीईटी 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।

UP Special TET Application Form 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में यूपी स्पेशल टीईटी 2026 से संबंधित तिथियां जांच सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण/OTR/ आवेदन शुरू होने की डेट

6 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन/ फीस जमा करने की अंतिम तिथि

4 सितंबर 2026

एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट

8 सितंबर 2026

एग्जाम डेट

3 नवंबर 2026

UP Special TET 2026 Notification: परीक्षा योजना

  • परीक्षा की अवधि 2:30 घंटा अर्थात् 150 मिनट होगी।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे।
  • परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) नहीं होगा।
  • प्रश्नों की संख्या 150 होगी, प्रत्येक प्रश्न 01 (एक) अंक का होगा।
  • प्रश्न-पत्र का माध्यम हिंदी तथा अंग्रेजी होगा (भाषा के विषयों को छोड़कर)।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications