Trusted Source Image

BOB LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती की लास्ट डेट 17 सितंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 05:48 PM IST | 2 mins read

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में लोकल बैंक ऑफिसर के 2482 पद भरे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में लोकल बैंक ऑफिसर के 2482 पद भरे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार पहले से निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन करने से चूक गए हैं, वे अब 17 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में लोकल बैंक ऑफिसर के 2482 पद भरे जाएंगे।

BOB LBO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये + पेमेंट गेटवे चार्ज है और एससी, एसटी, PWBD, ईएसएम, डीईएसएम और महिलाओं के लिए यह 175 रुपये + पेमेंट गेटवे चार्ज है। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से करना होगा।

BOB LBO Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में 120 मार्क्स के 120 सवाल होंगे। परीक्षा का समय 2 घंटे होगा। क्वेश्चन पेपर चार सेक्शन में बंटा होगा - इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल/इकोनॉमिक अवेयरनेस, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड।

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
अवधि
माध्यम
अंग्रेजी भाषा
30
30
30 मिनट
अंग्रेजी
बैंकिंग ज्ञान
30
30
30 मिनट
(हिंदी/अंग्रेजी)
सामान्य / आर्थिक जागरूकता
30
30
30 मिनट
(हिंदी/अंग्रेजी)
तर्कशक्ति क्षमता और संख्यात्मक अभियोग्यता
30
30
30 मिनट
(हिंदी/अंग्रेजी)
कुल
120
120
120 मिनट
-

Also read UP Cooperative Bank Exam Date 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक एग्जाम शेड्यूल जारी, ऑनलाइन परीक्षा एक चरण में होगी

BOB LBO Recruitment 2026: स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा

उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा में दक्षता (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होनी चाहिए, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है। ऑनलाइन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा पास करनी होगी; ऐसा न करने पर उन्हें पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस तरह आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया जाएगा।

हालांकि, जो उम्मीदवार 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट/सर्टिफिकेट दिखाते हैं, जिनसे यह साबित होता है कि उन्होंने आवेदन किए गए राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ा है, उन्हें स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications