GGSIPU Counselling 2024: जीजीएसआईपीयू ने एमबीए, एलएलबी और एलएलएम प्रोग्राम के लिए काउंसलिंग डेट 20 मई तक बढ़ाई
Abhay Pratap Singh | May 8, 2024 | 11:14 AM IST | 2 mins read
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में CLAT स्कोर से एलएलबी और एलएलएम तथा CAT स्कोर से एमबीए में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईपीयू) ने एमबीए, एलएलबी और एलएलएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की तिथि 20 मई तक बढ़ा दी है। जीएसआईपीयू में प्रवेश लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ipu.ac.in/admission2024main.php पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जीजीएसआईपीयू ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पहले भर चुके उम्मीदवारों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके आलावा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने वाले आवेदकों को 1,500 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। उम्मीदवार आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
स्नातक एलएलबी कार्यक्रमों में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2023 (CLAT UG 2023) स्कोर के माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि CLAT PG 2023 स्कोर के माध्यम से छात्र एलएलएम में प्रवेश ले सकेंगे। वहीं, एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी) स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।
Also read VITEEE Counseling 2024: वीआईटीईईई 2024 काउंसलिंग पंजीकरण viteee.vit.ac पर आज से शुरू, शेड्यूल जानें
जीजीएसआईपीयू द्वारा एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों के लिए क्रमशः 2,940 और 100 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी (ऑनर्स), इंटीग्रेटेड बीए एलएलबी, इंटीग्रेटेड बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) और इंटीग्रेटेड बीबीए एलएलबी कार्यक्रमों में छात्र प्रवेश ले सकते हैं।
Guru Gobind Singh Indraprastha University 2024: शैक्षणिक योग्यता
जीजीएसआईपीयू में पाठ्यक्रम के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। आवेदन से पहले कैंडिडेट को पात्रता मानदंड पढ़ लेना चाहिए:
एमबीए प्रोग्राम -
एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री गणित, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र या संचालन अनुसंधान में कम से कम एक विषय में होना चाहिए।
एलएलएम प्रोग्राम-
आवेदक के पास न्यूनतम 55% अंकों में एलएलबी डिग्री या समकक्ष लॉ की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही डिग्री बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त हो।
बीए/बीबीए एलएलबी प्रोग्राम-
उम्मीदवार न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। कैंडिडेट को मुख्य, वैकल्पिक या कार्यात्मक विषय के रूप में अंग्रेजी भाषा में उत्तीर्ण होनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र