Trusted Source Image

JEECUP 2025 Counselling: जीकप राउंड 3 सीट आवंटन रिजल्ट कल होगा जारी, jeecup.admissions.nic.in पर कर सकेंगे चेक

Santosh Kumar | July 20, 2025 | 02:05 PM IST | 1 min read

यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 के लिए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 22 से 25 जुलाई, 2025 (शाम 6 बजे तक) जिला सहायता केंद्रों पर होगा।

उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके जीकप राउंड 3 रिजल्ट चेक कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके जीकप राउंड 3 रिजल्ट चेक कर सकेंगे। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी) कल यानी 21 जुलाई को यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगी। उम्मीदवार जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से राउंड 3 सीट अलॉटमेंट परिणाम की जांच कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 में, यूपी राज्य के उम्मीदवारों को ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट विकल्प चुनना होगा और 22 से 24 जुलाई, 2025 के बीच सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करना होगा।

इसके बाद, फ्रोजन उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 22 से 25 जुलाई, 2025 (शाम 6 बजे तक) जिला सहायता केंद्रों पर होगा। तीसरे दौर में सीट स्वीकार करने के बाद सीट वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जुलाई, 2025 है।

JEECUP Counselling 2025: काउंसलिंग दस्तावेज

जेईईसीयूपी 2025 काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है-

  • जीकप एडमिट कार्ड
  • जीकप रैंक कार्ड 2025
  • जीकप काउंसलिंग आवंटन पत्र
  • क्वालीफाइंग टेस्ट की मार्क्सशीट और प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दो पासपोर्ट आकार के फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी के दो सेट

Also readJEECUP Counselling 2025: जीकप काउंसलिंग राउंड 4, 5 का शेड्यूल जारी, 28 जुलाई से शुरू होगी चॉइस फिलिंग

JEECUP Round 3 Seat Allotment: कैसे कर सकेंगे चेक?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की जांच कर सकेंगे-

  • आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • पेज पर राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
  • आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
  • यूपी पॉलिटेक्निक राउंड 3 सीट अलॉटमेंट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • सीट अलॉटमेंट स्टेटस की जांच करें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications