Santosh Kumar | July 20, 2025 | 12:32 PM IST | 1 min read
एनबीई नीट पीजी 2025 परीक्षा सीबीटी मोड में होगी और इसमें कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिन्हें 3 घंटे 30 मिनट में हल करना होगा।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) कल यानी 21 जुलाई 2025 को नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके साथ ही, 22 जुलाई 2025 से चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें उम्मीदवार अपने पसंदीदा मेडिकल कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे।
नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण विंडो 28 जुलाई दोपहर 12 बजे तक सक्रिय रहेगी। भुगतान की अंतिम तिथि 28 जुलाई दोपहर 3 बजे है। अभ्यर्थी 22 से 28 जुलाई तक विकल्प भर सकेंगे। लॉक करने की प्रक्रिया उसी दिन शाम 4 बजे शुरू होगी।
नीट काउंसलिंग शुल्क सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 15% एआईक्यू, केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए 1,000 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
सीट आवंटन प्रक्रिया 29 से 30 जुलाई तक चलेगी और परिणाम 31 जुलाई को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 1 से 6 अगस्त तक रिपोर्ट और ज्वाइन करना होगा। संस्थानों को 7 से 8 अगस्त तक उम्मीदवारों का डेटा अपलोड करना होगा।
मेडिकल और डेंटल कोर्स में प्रवेश के लिए नीट यूजी काउंसलिंग महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया पूरी करें और नवीनतम अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
यह स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी प्रदान करेगी। इसके बाद, नीट पीजी 2025 का एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर उपलब्ध होगा।
Santosh Kumar