Santosh Kumar | October 7, 2025 | 05:05 PM IST | 1 min read
पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर होगा। विजेताओं को लगभग 1.2 मिलियन डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी।
स्टॉकहोम: जॉन क्लार्क, माइकल एच. डेवोरेट और जॉन एम. मार्टिनिस को क्वांटम मैकेनिक्स टनलिंग पर उनके शोध के लिए 7 अक्टूबर को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। तीनों को 10 दिसंबर को एक समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। साल 1901 से 2024 के बीच 118 बार भौतिकी के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
अब तक 226 वैज्ञानिकों को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। स्टॉकहोम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा इस वर्ष घोषित किया जाने वाला यह दूसरा पुरस्कार है।
एक दिन पहले ही 3 वैज्ञानिकों को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई। पिछले साल एआई विशेषज्ञ जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था।
मैरी ई. ब्रुन्को, फ्रेड रैमस्डेल और डॉ. शिमोन साकागुची को 6 अक्टूबर को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। रसायन विज्ञान के विजेताओं की घोषणा बुधवार को और साहित्य के विजेताओं की घोषणा गुरुवार को की जाएगी।
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी। पुरस्कार समारोह अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर होगा। विजेताओं को लगभग 1.2 मिलियन डॉलर की राशि प्रदान की जाएगी।