GATE Result 2024: गेट परीक्षा परिणाम कल होगा जारी, एडमिशन के लिए स्कोर को मान्यता देंगे ये संस्थान
Santosh Kumar | March 15, 2024 | 11:03 AM IST | 2 mins read
गेट परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 19 फरवरी को प्रकाशित की गई थी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 (गेट 2024) का परिणाम कल यानी 16 मार्च को घोषित करेगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि IISc बैंगलोर ने 3, 4, 10 और 11 फरवरी को 30 पेपरों के लिए गेट परीक्षा आयोजित की थी।
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान और मानविकी में मास्टर कार्यक्रमों और प्रत्यक्ष डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। गेट परीक्षा स्कोरकार्ड 23 मार्च से 31 मई तक उपलब्ध रहेगा। गेट स्कोर परिणाम की घोषणा की तारीख से तीन साल तक वैध रहेगा।
संस्थान द्वारा परीक्षा परिणाम के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। अंतिम उत्तर कुंजी की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर नामांकन आईडी या ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
गेट स्कोर का उपयोग कुछ कॉलेजों और संस्थानों द्वारा बिना छात्रवृत्ति के स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी किया जाता है। पीजी प्रवेश के लिए GATE स्कोर स्वीकार करने वाले संस्थान में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी रूड़की के नाम शामिल हैं।
GATE Result 2024: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे बताए गए चरणों का पालन करके GATE रिजल्ट 2024 तक पहुंच सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर GATE 2024 Result Link पर जाएं.
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, इसे जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
आपको बता दें कि एक अच्छा GATE स्कोर आईआईटी, आईआईएससी, आईआईआईटी, एनआईटी और कई अन्य प्रसिद्ध संस्थानों में प्रवेश पाने में सहायक होता है। परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए छात्रों को विशेष संस्थान कि गेट कटऑफ मानदंडों को पूरा करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी