Trusted Source Image

NEET UG Registration 2024: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी मौका, अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Santosh Kumar | March 15, 2024 | 07:30 AM IST | 1 min read

एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में देशभर में आयोजित की जाएगी।

Back

Aakash Re-NEET 2026 Victory Batch

Enrol in Aakash Institute's Re-NEET 2026 victory batch at Rs. 99 only. Batch starts 16th May 2026.

Enrol Now
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी मौका (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी मौका (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 16 मार्च को बंद दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक नीट यूजी के लिए पंजीकरण फॉर्म नहीं भरा है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जारी नोटिस के मुताबिक, एनटीए अब आवेदन की तारीख नहीं बढ़ाएगा।

एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो 18 मार्च को खोली जाएगी। एनटीए ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। जारी अधिसूचना के अनुसार, एनटीए द्वारा करेक्शन विंडो 20 मार्च को रात 11.50 बजे बंद कर दी जाएगी।

एनटीए द्वारा नीट यूजी 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर में ऑफलाइन यानी पेन-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। जारी नीट ब्रोशर के मुताबिक, इस बार NTA ने NEET UG 2024 के लिए कुल 568 परीक्षा केंद्रों का चयन किया है।

नीट यूजी 2024 आवेदन शुल्क

NEET UG 2024 आवेदन शुल्क के लिए उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-

श्रेणियांशुल्क

सामान्य

1700/- रु.

सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल

1600/- रु.

एससी, एसटी, पीएच, तीसरे लिंग के उम्मीदवार

1000/- रु.

Also readNEET UG 2024: नीट यूजी आवेदन सुधार विंडो 18 मार्च को होगी ओपन, 16 मार्च तक करें neet.ntaonline.in पर अप्लाई

NEET UG Registration 2024- आवेदन प्रक्रिया

NEET UG Registration 2024 करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएं।
  • यदि आप नए छात्र हैं, तो होमपेज पर, "New Candidate Register Here" पर क्लिक करें।
  • निर्देशों को पढ़ें और Proceed पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
  • आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • इसके बाद, पंजीकरण के दौरान उत्पन्न क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • डाउनलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एक ही आवेदन पत्र भरें। छात्र UMANG और DigiLocker के माध्यम से अपने दस्तावेज़ जैसे पुष्टिकरण पृष्ठ और बाद में NEET 2024 एडमिट कार्ड, स्कोर कार्ड और अन्य भी डाउनलोड कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications