GATE Admit Card 2026: गेट एडमिट कार्ड gate2026.iitg.ac.in पर जारी, 7 फरवरी से शुरू होगा एग्जाम, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | January 13, 2026 | 02:55 PM IST | 2 mins read
गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आईआईटी गेट 2026 के एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जारी किए गए हैं। गेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी एनरोलमेंट आईडी या ईमेल और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा।
आईआईटी गुवाहाटी 30 टेस्ट पेपर के लिए गेट 2026 आयोजित करेगा। गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को होगी। गेट रिजल्ट 19 मार्च, 2026 को घोषित किए जाएंगे। गेट स्कोरकार्ड 3 साल के लिए वैलिड रहेंगे।
गेट 2026 परीक्षा 2 शिफ्ट में आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित की जाएगी। आईआईटी गेट 2026 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
GATE Admit Card 2026: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल आईडी प्रूफ लाना होगा। अगर उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड 2026 में कोई त्रुटि दिखती है, तो वे तुरंत संस्थान को सूचित कर सकते हैं और उसमें सुधार करवा सकते हैं।
गेट 2026 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। गेट एडमिट कार्ड 2026 पर नाम, फोटो, नामांकन आईडी, रोल नंबर, हस्ताक्षर, पेपर कोड, परीक्षा केंद्र और कोड, तिथि, समय और निर्देश होंगे।
GATE 2026 Admit Card: गेट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से गेट 2026 एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitg.ac.in/login पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- नए पेज पर गेट 2026 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- आपका गेट एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड कर लें।
गेट 2026 परीक्षा में मल्टीपल चॉइस प्रश्न (एमसीक्यू), मल्टीपल सिलेक्ट प्रश्न (एमएसक्यू) और संख्यात्मक उत्तर प्रकार (एनएटी) प्रश्न शामिल होंगे। अगर गेट आवेदन में सुधार करने में कोई समस्या आती है, तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’