GATE Admit Card 2025: गेट एडमिट कार्ड gate2025.iitr.ac.in पर जारी, 1 फरवरी से एग्जाम, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | January 7, 2025 | 11:42 AM IST | 2 mins read
GATE 2025 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार गेट 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in के माध्यम से गेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। गेट 2025 परीक्षा 2 शिफ्ट में आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की जाएगी।
गेट 2025 परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। आईआईटी रुड़की 30 टेस्ट पेपर के लिए गेट 2025 का आयोजन करेगा।
GATE Admit Card Download: गेट प्रवेश पत्र डिटेल्स
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और मूल आईडी प्रूफ लाना होगा। अगर उम्मीदवारों को गेट एडमिट कार्ड 2025 में कोई त्रुटि दिखती है, तो वे तुरंत संस्थान को सूचित कर सकते हैं और उसमें सुधार करवा सकते हैं।
गेट 2025 एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो, नामांकन आईडी, रोल नंबर, हस्ताक्षर, पेपर कोड, परीक्षा केंद्र और कोड, तिथि, समय और निर्देश होंगे।
GATE 2025 Admit Card: गेट एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से गेट 2025 एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट goaps.iitr.ac.in/login पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- नए पेज पर गेट 2025 एडमिट कार्ड लिंक को ओपन करें।
- आपका गेट एडमिट कार्ड 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड कर लें।
गेट हेल्पडेस्क से संपर्क करने के लिए, सोमवार से शुक्रवार, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक 01332-284531 पर कॉल करें या helpdesk.gate@iitr.ac.in पर ईमेल करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा