GATE 2024: गेट 2024 के लिए हल्द्वानी परीक्षा केंद्र किए गए रद्द, बरेली में बनेंगे नए एग्जाम सेंटर
Abhay Pratap Singh | February 10, 2024 | 09:00 AM IST | 1 min read
आईआईसीएस द्वारा गेट 2024 परीक्षा का आयोजन 3 फरवरी से 11 फरवरी तक किया जाएगा। कर्फ्यू लगने के चलते हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र रद्द किए गए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए तीन परीक्षा केंद्र रद्द कर दिए हैं। इन उम्मीदवारों के लिए बरेली में नए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
बताया गया कि मदरसा ध्वस्तीकरण को लेकर हुई हिंसा में दो लोगों की मौत के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। जिसके बाद आईआईएससी ने हल्द्वानी में बने गेट 2024 परीक्षा केंद्र रद्द करने का फैसला लिया है। हल्द्वानी के परीक्षा केंद्रों में आज यानी 10 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया जाना था।
अधिकारी ने बताया कि बरेली में नए परीक्षा केंद्रों जुड़ी जानकारी जल्द अभ्यर्थियों को उपलब्ध करायी जाएगी। हल्द्वानी के एग्जाम सेंटर में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए बरेली में नए केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। हल्द्वानी के परीक्षा सेंटर में एग्जाम नहीं कराने की जानकारी आईआईएससी ने सोशल साइट 'एक्स' पर दी है।
Also read GATE 2024 Exam: गेट 2024 के दूसरे सप्ताह की परीक्षा 10 व 11 फरवरी को होगी आयोजित
हल्द्वानी में रद्द किए गए सेंटर:
- आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड तीनपानी (सेंटर कोड: 8406)
- आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड चारायल (सेंटर कोड: 8407)
- स्वामी विवेकानन्द कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (सेंटर कोड: 8408)
गेट 2024 का आयोजन 3 से 11 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]NCHM JEE 2024: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जेईई 2024 के लिए पंजीकरण शुरू, 31 मार्च अंतिम तिथि
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) एनएचसीएम जेईई 2024 परीक्षा शुरू होने के पहले कैंडिडेट के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल