Abhay Pratap Singh | February 10, 2024 | 07:03 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों के लिए 21 फरवरी को आंसर की जारी की जाएगी। आपत्तियां मिलने के बाद 16 मार्च को अंतिम परिणाम जारी होगा। किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in देख सकते हैं।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Now
नई दिल्ली: गेट 2024 परीक्षा दूसरे सप्ताह के लिए आज यानी 10 फरवरी व 11 फरवरी 2024 को आयोजित होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 12 पेपर को शामिल किया गया है। दूसरे सप्ताह की गेट 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है।
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट 2024) का आयोजन भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु द्वारा किया जाएगा। गेट 2024 के दूसरे सप्ताह की परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करायी जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।
पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8 बजे है, जबकि सुबह 8:30 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। वहीं, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे है, जबकि 1:30 बजे से कैंडिडेट को प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले संस्थान ने गेट परीक्षा 3 और 4 फरवरी को आयोजित की थी।
गेट 2024 एग्जाम 10 फरवरी:
गेट 2024 एग्जाम 11 फरवरी:
दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाली गेट 2024 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 16 फरवरी को गेट रिस्पॉन्स शीट व 21 फरवरी को आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ 22 से 25 फरवरी तक चुनौतियां दर्ज करा सकते हैं। वहीं, गेट 2024 फाइनल रिजल्ट 16 मार्च को जारी किया जाएगा।