Trusted Source Image

NCHM JEE 2024: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जेईई 2024 के लिए पंजीकरण शुरू, 31 मार्च अंतिम तिथि

Abhay Pratap Singh | February 10, 2024 | 08:02 AM IST | 1 min read

एनसीएचएम जेईई 2024 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।

एनसीएचएम जेईई 2024 परीक्षा 11 मई 2024 को आयोजित होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपकि)
एनसीएचएम जेईई 2024 परीक्षा 11 मई 2024 को आयोजित होगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपकि)

नई दिल्ली: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 है। एनसीएचएम जेईई 2024 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

उम्मीदवार एनसीएचएम जेईई 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा एनसीएचएम जेईई 2024 परीक्षा का आयोजन 11 मई को कराया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पत्र में सुधार विडों 2 अप्रैल से 5 अप्रैल तक खोली जाएगी। एनसीएचएम जेईई 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी। एनटीए द्वारा परीक्षा शुरू होने के पहले कैंडिडेट के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। किसी अन्य जानकारी के लिए कैंडिडेट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Also readBPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बीपीएससी टीआरई शिक्षक भर्ती आवेदन शुरू, onlinebpsc.bihar.gov.in से करें अप्लाई

एनसीएचएम जेईई 2024 आवेदन पत्र: ऐसे भरें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NCHM पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • फिर शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अभ्यर्थी आवेदन पत्र की प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications