FMGE June 2024: एनबीई ने एफएमजीई जून परीक्षा तिथि बदली, अब 6 जुलाई को होगा एग्जाम
Santosh Kumar | April 5, 2024 | 10:48 AM IST | 1 min read
अभ्यर्थी संशोधित परीक्षा तिथि का नोटिफिकेशन एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि परीक्षा की तारीख अस्थायी है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) जून परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। एनबीई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, एफएमजीई जून परीक्षा 2024 अब 6 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 30 जून को होनी थी।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
अभ्यर्थी संशोधित परीक्षा तिथि का नोटिफिकेशन एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर देख सकते हैं। एनबीईएमएस ने अधिसूचना जारी करते हुए उम्मीदवारों को परीक्षाओं की सटीक तारीखों की जांच करने की सलाह दी है। यह भी कहा गया है कि जारी तिथियों के अनुसार सूचना बुलेटिन/अस्थायी है। ऐसे में बाद में इसमें बदलाव भी हो सकते हैं।
FMGE June 2024: आवेदन कब शुरू होंगे
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) जून परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। जारी अधिसूचना के अनुसार, आवेदन पत्र से संबंधित सभी अपडेट उम्मीदवारों को एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होंगे।
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न/स्पष्टीकरण/सहायता के लिए एनबीईएमएस के संचार वेब पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि एनबीईएमएस ने दिसंबर 2023 के लिए एफएमजीई परीक्षा परिणाम पहले ही जारी कर दिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए कुल 38,535 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 30,046 उम्मीदवार असफल रहे और 1,386 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जारी परिणाम उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेब साइट पर उपलब्ध है।
अगली खबर
]CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए ctet.nic.in पर करें आवेदन, पंजीकरण की अंतिम तिथि आज
योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा