Santosh Kumar | April 5, 2024 | 09:46 AM IST | 2 mins read
CTET परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर-1 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों में पढ़ाने के पात्र होंगे और पेपर-2 में सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक के स्कूलों में पढ़ाने के पात्र होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 जुलाई सत्र परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो आज (5 अप्रैल) बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 2 अप्रैल थी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट 2024 के लिए सामान्य ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, दोनों पेपर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 500 रुपये, जबकि दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए पेपर 1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर 2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
Also readCTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम ctet.nic.in पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट का 19वां संस्करण जुलाई महीने में आयोजित किया जाएगा। CTET July 2024 परीक्षा देश भर के 130 शहरों में 20 भाषाओं के लिए आयोजित की जाएगी। बता दें कि CTET July 2024 दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए है और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए है।
सीटेट 2024 पेपर-1 और पेपर-2 में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। पेपर-1 में पांच खंड शामिल हैं - बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-1 और भाषा-2 को शामिल किया गया है, प्रत्येक अनुभाग में 30 प्रश्न होंगे। पेपर-2 में पांच खंडों से बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, स्टडीज, भाषा-1 और भाषा-2, गणित और विज्ञान/ सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार रात 9:50 बजे तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भुगतान का समय रात 11.50 बजे तक है।
Santosh Kumar