Santosh Kumar | April 5, 2024 | 07:26 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 इस बार एनटीए द्वारा 13 भाषाओं और हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (सीयूईटी यूजी 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 5 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार रात 9:50 बजे तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भुगतान का समय रात 11.50 बजे तक है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 हाइब्रिड मोड में 15 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के नतीजे एनटीए द्वारा 30 जून को जारी किए जाएंगे। सीयूईटी यूजी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
एनटीए द्वारा CUET UG 2024 की आवेदन सुधार विंडो कल यानी 6 अप्रैल से उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी। अभ्यर्थी 7 अप्रैल की रात 11.50 बजे तक आवेदन पत्र में त्रुटियां सुधार सकेंगे। इसके अलावा परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का विवरण आप नीचे दी गई तालिका के माध्यम से समझ सकते हैं।
विषयों का चयन | भारत में केंद्र | भारत के बाहर केंद्र | ||
सामान्य | (ओबीसी - एनसीएल), ईडब्ल्यूएस | एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर | ||
पहले तीन विषय | 1,000 रुपये | 900 रुपये | 800 रुपये | 4,500 रुपये |
प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए | 400रुपये | 375 रुपये | 350 रुपये | 1,800 रुपये |
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं-
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-4075 9000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।