Trusted Source Image

HPBoSE Exams 2025: एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथि जारी, 22 जुलाई से शुरू होगा एग्जाम

Santosh Kumar | July 12, 2025 | 03:35 PM IST | 2 mins read

जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 22 से 29 जुलाई, 2025 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 22 से 28 जुलाई, 2025 तक चलेंगी।

Back

Best Courses After 10th Class

Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.

Download Now
बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं (नियमित) के विद्यार्थियों के लिए कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार (पुनर्परीक्षा) परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 22 जुलाई 2025 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 10 की परीक्षाएं 22 से 29 जुलाई, 2025 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 22 से 28 जुलाई, 2025 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

HPBoSE July Exams 2025: एडमिट कार्ड जल्द

ये परीक्षाएं उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर हैं जिन्हें मुख्य परीक्षा में सुधार या कम्पार्टमेंट की आवश्यकता है। परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी और परीक्षा केंद्रों का विवरण जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र एचपी बोर्ड एडमिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देख सकेंगे। एचपी बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा 12 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.64% रहा, जबकि कक्षा 10 के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 79.8% रहा।

Also readHPBoSE: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून अवकाश की तिथियां घोषित, सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश

HPBoSE Exams 2025: एचपी बोर्ड कक्षा 12 की डेट शीट

छात्र नीचे दी गई तालिका में एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की डेटशीट देख सकते हैं-

डेटविषय

22 जुलाई 2025

अंग्रेजी

23 जुलाई 2025

1. अर्थशास्त्र

2. हिन्दी

3. भौतिकी

24 जुलाई 2025

1. लेखाशास्त्र

2. रसायन विज्ञान

3. इतिहास

25 जुलाई 2025

1. जीव विज्ञान

2. व्यवसाय अध्ययन

3. गणित

26 जुलाई 2025

1. राजनीतिक विज्ञान

2. उर्दू

3. संस्कृत

4. समाजशास्त्र

28 जुलाई 2025

1. शारीरिक शिक्षा

2. कंप्यूटर साइंस (सूचना व्यवहार)

3. सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं (NSQF)

4. सौंदर्य एवं वेलनेस (NSQF)

HPBoSE Exams 2025: एचपी बोर्ड कक्षा 10 की डेट शीट

छात्र नीचे दी गई तालिका में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की डेटशीट देख सकते हैं-

डेटविषय

22 जुलाई 2025

1. संस्कृत

2. पंजाबी

3. उर्दू

23 जुलाई 2025

हिन्दी

24 जुलाई 2025

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

25 जुलाई 2025

सामाजिक विज्ञान

26 जुलाई 2025

अंग्रेज़ी

28 जुलाई 2025

गणित

29 जुलाई 2025

1. कला

2. कंप्यूटर साइंस

3. सूचना तकनीकी सेवाएं (ITES)(NSQF)

4. पर्यटन एवं आतिथ्य (NSQF)

5. टेलीकॉम (NSQF)

6. अर्थशास्त्र

7. मानव पारिस्थितिकी एवं पारिवारिक विज्ञान (गृह विज्ञान)

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications