FMGE June 2024 Correction Form: एफएमजीई जून परीक्षा सुधार विंडो की अंतिम तिथि आज; गैर-संपादन योग्य विवरण देखें
Santosh Kumar | May 28, 2024 | 06:59 AM IST | 1 min read
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून 2024 में उपस्थित होने वाले आवेदकों के लिए एफएमजीई जून 2024 एडमिट कार्ड 1 जुलाई को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट जून परीक्षा 2024 (एफएमजीई जून) के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 28 मई को बंद कर दी जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है तो वे आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से अपने पंजीकरण फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एफएमजीई आवेदन पत्र विवरण को संशोधित करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) जून परीक्षा 6 जुलाई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। एफएमजीआई जून 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी।
FMGE June 2024 Correction Window: विवरण जिन्हें संपादित नहीं कर सकते
उम्मीदवार एफएमजीई जून 2024 सुधार विंडो में नाम, टेस्ट सिटी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राष्ट्रीयता को छोड़कर सभी विवरणों में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि एफएमजीई जून 2024 परीक्षा में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर अंग्रेजी भाषा में दो भागों में विभाजित होगा, प्रत्येक भाग में 150 प्रश्न होंगे।
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून 2024 में उपस्थित होने वाले आवेदकों के लिए एफएमजीई जून 2024 एडमिट कार्ड 1 जुलाई को जारी किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद एफएमजीई परिणाम 6 अगस्त 2024 को घोषित किया जाएगा।
Also read
FMGE June 2024 Correction Link: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एफएमजीई जून 2024 के लिए आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं-\
- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Examinations अनुभाग में एफएमजीई क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपनी आईडी लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में त्रुटि को पुनः संपादित करें।
- सुधार करने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
आवेदन पत्र में सुधार से संबंधित किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनबीईएमएस हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एनबीईएमएस पोर्टल पर लॉगिन करके भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा