FMGE December 2025 City Slip: एफएमजीई दिसंबर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, 17 जनवरी को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | January 2, 2026 | 01:29 PM IST | 1 min read
एफएमजीई दिसंबर 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने 2 जनवरी को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) दिसंबर 2025 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। एफएमजीई दिसंबर 2025 एग्जाम सिटी स्लिप में परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
FMGE 2026: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
एफएमजीई सिटी स्लिप दिसंबर 2025 उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल आईडी और फोन नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी गई है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एफएमजीई दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड 14 जनवरी को और रिजल्ट 17 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
एनबीईएमएस की ओर से एफएमजीई दिसंबर 2025 एग्जाम 17 जनवरी को कुल 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक और दूसरा सत्र सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है।
एफएमजीई दिसंबर 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। इसके बिना किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
FMGE December 2025: अपूर्ण दस्तावेज 7 जनवरी तक जमा करें
एनबीईएमएस ने एफएमजीई दिसंबर 2025 सेशन के लिए त्रुटिपूर्ण दस्तावेजों को जमा करने की समय सीमा आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर 7 जनवरी तक बढ़ा दी है। इससे पहले, अपूर्ण डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी, 2026 थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की सिफारिशों और भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय (MoHFW) की स्वीकृत के अनुसार केवल पात्र उम्मीदवारों को ही एफएमजीई में बैठने की अनुमति दी जाएगी।” अधिक जानकारी के लिए एनबीईएमएस की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच