FMGE December 2025 Admit Card: एफएमजीई दिसंबर एडमिट कार्ड natboard.edu.in पर जारी, परीक्षा 17 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | January 14, 2026 | 01:36 PM IST | 1 min read
एफएमजीई दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 14 जनवरी को फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों के लिए एफएमजीई दिसंबर 2025 परीक्षा 17 जनवरी को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
एफएमजीई दिसंबर 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जारी कर दिया गया है, जिसे यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। एफएमजीई एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग शेड्यूल और परीक्षा केंद्र का पता जैसी जानकारी जांच सकते हैं।
परीक्षा में शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को एफएमजीई दिसंबर 2025 का एडमिट कार्ड ऑफलाइन/ डाक/ ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर एफएमजीई एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एफएमजीई दिसंबर 2025 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 300 बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होगा। प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। एफएमजीई परीक्षा एक ही दिन दो भागों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक भाग में 150-150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक भाग के लिए 150 मिनट का समय दिया गया है। दोनों भागों के बीच निर्धारित समय अंतराल होगा।
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। एफएमजीई दिसंबर 2025 से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाने की सलाह दी जाती है।
FMGE December Admit Card Out: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एफएमजीई दिसंबर एडमिट कार्ड जांच सकते हैं:
- एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, परीक्षा सेक्शन के भीतर एफएमजीई एग्जाम का चयन करें।
- फिर, एप्लीकेशन लिंक पर जाएं और लॉगिन पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’