ESIC Recruitment 2024: कर्मचारी राज्य बीमा निगम में फैकल्टी के 109 रिक्तियों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Abhay Pratap Singh | March 20, 2024 | 03:42 PM IST | 2 mins read
वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे है। दस्तावेज सत्यापन में सफल उम्मीदवार ही साक्षात्कार में शामिल होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने फैकल्टी के 109 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफेकिशन जारी किया है। ईएसआईसी भर्ती 2024 में वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। ईएसआईसी द्वारा 2 और 3 अप्रैल 2024 को भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑफलाइन मोड में वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
ईएसआईसी फैकल्टी भर्ती के लिए इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, ईएसआईसी (रेगुलर कर्मचारी), महिला उम्मीदवार, एक्स सर्विसमैन व पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी जाएगी। हालाँकि, अन्य वर्ग के उम्मीदवारों से इंटरव्यू के दौरान 225 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में फैकल्टी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार रखा जाएगा। ईएसआईसी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट की अवधि तीन साल के लिए होगी। इस भर्ती अभियान के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेनेट प्रोफेसर, सुपर स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट्स समेत 109 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
वॉक इन इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को “एकेडमिक ब्लॉक, ईएसआईसी एमसीएच देसुला मिया अलवर, राजस्थान- 301030” पते पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं, इंटरव्यू का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन में सफल कैंडिडेट ही इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होंगे। ईएसआईसी फैकल्टी भर्ती के तहत उम्मीदवारों की अधिकतम आयु और शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ईएसआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
बताया गया कि ईएसआईसी फैकल्टी भर्ती 2024 के तहत वॉक इन इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को टीए और डीए नहीं दिया जाएगा। नीचे दिए गए पते पर उम्मीदवारों को इंटरव्यू तिथि और बताए गए समय पर ही पहुंचना होगा। 2 और 3 अप्रैल 2024 के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]MDI Gurgaon Admission 2024: एमडीआई गुरुग्राम ने पीजीडीएम बीएम प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
एमबीए एसोसिएशन यूके द्वारा मान्यता प्राप्त और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा अनुमोदित पीजीडीएम-बीएम कार्यक्रम का संचालन एमडीआई गुरुग्राम द्वारा किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी