PMeVIDYA: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कल भारतीय सांकेतिक भाषा के लिए लॉन्च करेंगे पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल
Santosh Kumar | December 5, 2024 | 03:24 PM IST | 1 min read
शिक्षा मंत्रालय (एमओई) द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों का समर्थन करती है।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कल यानी 6 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) के लिए पीएम ई-विद्या डीटीएच चैनल नंबर 31 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी भी शामिल होंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रवण बाधित (एचआई) बच्चे, एचआई प्राप्तकर्ता, विशेष शिक्षक, आईएसएल प्रमाणित दुभाषिए और श्रवण बाधित समुदाय को मुख्यधारा में लाने के लिए काम करने वाले संगठन भाग लेंगे।
शिक्षा मंत्रालय (एमओई) द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों का समर्थन करती है। इसका उद्देश्य भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देकर शिक्षा को अधिक समावेशी बनाना है।
एनईपी के पैरा 4.22 में कहा गया है कि 'भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) को पूरे देश में मानकीकृत किया जाएगा। स्थानीय सांकेतिक भाषाओं का सम्मान किया जाएगा और जहां प्रासंगिक होगा, वहां उन्हें पढ़ाया जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार, भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) को बढ़ावा देने के लिए पीएम ई-विद्या चैनल शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य आईएसएल को एक भाषा और स्कूल विषय के रूप में विकसित करना है।
यह चैनल स्कूली बच्चों, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और अन्य लोगों को करियर मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, हिंदी-अंग्रेजी जैसी भाषाओं की तरह सांकेतिक भाषा को भी भाषा विषय के रूप में बढ़ावा देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी