DUSU Elections 2026: चुनाव से पहले एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास के एकेडमिक रिकॉर्ड पर उठे सवाल
Santosh Kumar | September 12, 2026 | 11:39 AM IST | 1 min read
एबीवीपी के एक पदाधिकारी ने इन आरोपों को डबास की लोकप्रियता को चुनाव से पहले प्रभावित करने के उद्देश्य से चलाया गया "दुष्प्रचार अभियान" बताया।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के आगामी चुनाव के लिए शुक्रवार को अंतिम अस्थायी नामांकन सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास के शैक्षणिक रिकॉर्ड को लेकर सोशल मीडिया पर आरोप सामने आए। यश डबास की एक कथित अंकतालिका सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसके साथ ही उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड पर सवाल उठाने वाली पोस्ट भी की गईं और छात्रों से "सोच-समझकर मतदान करने" को कहा गया।
इस दस्तावेज की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, एबीवीपी के एक पदाधिकारी ने इन आरोपों को डबास की लोकप्रियता को चुनाव से पहले प्रभावित करने के उद्देश्य से चलाया गया "दुष्प्रचार अभियान" बताया।
DUSU Elections 2026: एबीवीपी ने यश को बताया प्रतिभाशाली प्रत्याशी
पदाधिकारी ने कहा, "यश डबास एक प्रतिभाशाली प्रत्याशी हैं और छात्रों के बीच लोकप्रिय पसंद बनकर उभरे हैं। ऐसे आरोप केवल उन्हें बदनाम करने और उनकी लोकप्रियता कम करने के लिए लगाए जा रहे हैं।"
पदाधिकारी ने कहा कि ये आरोप राजनीतिक उद्देश्य से लगाए गए हैं और छात्रों को उम्मीदवारों का आकलन उनके काम तथा विश्वविद्यालय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के आधार पर करना चाहिए।
DUSU Elections 2026: डूसू चुनाव के लिए 18 सितंबर को मतदान
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के विजय शंकर मीणा से होगा।
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के गठबंधन ने अध्यक्ष पद के लिए अनन्या रतूड़ी को उम्मीदवार बनाया है। 18 सितंबर को मतदान होना है। परिणाम अगले दिन आने की उम्मीद है।
अगली खबर
]DU Hostel: दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों के हॉस्टलों में सीटों की कुल संख्या बढ़कर 12,754 होगी
इन नई सीटों के लिए हॉस्टल बनाने का काम अभी चल रहा है और आने वाले महीनों में यह पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि डीयू के ढाका कॉम्प्लेक्स में 1,450 सीटों वाला इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस हॉस्टल लगभग बनकर तैयार है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार