DUSU Election Result 2025: डूसू चुनाव में एबीवीपी के आर्यनमान बने अध्यक्ष, एनएसयूआई के राहुल झांसला उपाध्यक्ष
Saurabh Pandey | September 19, 2025 | 04:32 PM IST | 2 mins read
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने DUSU चुनावों में चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की है। केंद्रीय पैनल के चार पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवार मैदान में थे।
नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2025-26 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवार आर्यन मान अध्यक्ष चुए गए हैं। उन्होंने एनएसयूआई की उम्मीदवार जोसलीन नंदिता चौधरी को हराया है। अध्यक्ष पद के लिए 59,882 मतों में से आर्यन मान को 28,841, जबकि जोसलीन नंदिता चौधरी को 12645 मत मिला और वह दूसरे स्थान पर रहीं।
एनएसयूआई के राहुल झांसला उपाध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं, उन्हें कुल प्राप्त 59,869 मतों में से 29339 मत मिला है। जबकि 20547 मत प्राप्त करके गोविंद तंवर दूसरे स्थान पर रहे। सचिव पद पर कुल प्राप्त 59,863 मतों में से 23,779 मत प्राप्त करके कुणाल चौधरी विजेता रहे, जबकि 16117 मत प्राप्त करके कबीर दूसरे स्थान पर रहे।
संयुक्त सचिव पद पर कुल 59,919 मतों में से 21825 मत प्राप्त करके दीपिका झा विजेता रहीं, जबकि 17380 मत प्राप्त करके लवकुश भड़ाना दूसरे स्थान पर रहे।
DU Election Result 2025: उम्मीदवार की संख्या
डूसू चुनाव 2025-26 के लिए नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने बताया कि इस बार अध्यक्ष पद के लिए 9, उपाध्यक्ष पद के लिए 3, सचिव पद के लिए 4 और संयुक्त सचिव पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे।
DU Election Result 2025: अध्यक्ष पद के लिए किसे कितना मत मिला?
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष के लिए प्राप्त कुल 59882 मतों में से अंजलि को कुल 5385, अनुज कुमार को 1028, आर्यन मान को 28,841, दिव्यांशु सिंह यादव को 1513, जोसलीन नंदिता चौधरी को 12,645, राहुल कुमार को 724, उमांशी को 5522, योगेश मीना को 514 और अभिषेक कुमार 535 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 3175 विद्यार्थियों ने नोटा को चुना।
DU Election Result 2025: उपाध्यक्ष पद के किसे कितना मत मिला
उपाध्यक्ष पद के लिए प्राप्त कुल 59869 मतों का विस्तृत विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि गोविंद तंवर को कुल 20547, राहुल झांसला को 29339 और सोहन कुमार को 4163 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए नोटा को 5820 मत दिए गए।
DU Election Result 2025: सचिव पद के किसे कितना मत मिला
वहीं सचिव पद पर कुल 59863 मत प्राप्त हुए थे, जिनमें से अभिनंदना प्रत्याशी को 9535, कबीर को 16117, कुणाल चौधरी को 23779 और मोहित को कुल 3067 मत प्राप्त हुए। 7365 विद्यार्थियों से सचिव पद पर नोटा को मतदान किया।
DU Election Result 2025: संयुक्त सचिव पद के किसे कितना मत मिला
संयुक्त सचिव पद के लिए कुल 59919 मत प्राप्त हुए थे जिनमें से अभिषेक कुमार को कुल 8425, अक्षिता को 3397, अमीलिया अन्न वर्गेश को 1578, दीपिका झा को 21825 और लवकुश भड़ाना 17380 तथा नोटा को 7314 मत प्राप्त हुए।
अगली खबर
]DU UG Admission 2025: डीयू यूजी प्रवेश के लिए ऑन-स्पॉट मॉप-अप राउंड पंजीकरण आज से शुरू, एडमिशन 23 सितंबर से
पहले से पंजीकृत उम्मीदवार, जिन्हें घोषणा के समय किसी भी कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिला है, वे मॉप-अप टैब के अंतर्गत अपने डैशबोर्ड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन