Trusted Source Image

UGC NET Dec 2026: यूजीसी नेट दिसंबर आवेदन फॉर्म भरने का आखिरी मौका कल तक, नई परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 03:53 PM IST | 2 mins read

एनटीए यूजीसी नेट 2026 दिसंबर एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आवेदकों को 2 नवंबर से 4 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एडमिट कार्ड दिसंबर में जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एडमिट कार्ड दिसंबर में जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 (UGC NET December 2026) परीक्षा के लिए आवेदन विंडो कल बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर 31 अक्टूबर, 2026 को रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ थर्ड जेंडर/ दिव्यांग व्यक्तियों को 325 रुपये का भुगतान करना होगा। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू है। 

UGC NET December 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

एनटीए यूजीसी नेट 2026 दिसंबर एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया 2 नवंबर को शुरू होगी और 4 नवंबर को रात 11:50 बजे समाप्त हो जाएगी। लिखित परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 23 नवंबर को और एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी कर दिया जाएगा।

Also readRVUNL Exam Dates: राजस्थान की बिजली कंपनियों में जेई, जूनियर अकाउंटेंट और असिस्टेंट परीक्षा का शेड्यूल घोषित

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/ संस्थानों से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट यूजीसी नेट 2026 के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। ओबीसी-एनसीएल, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति और थर्ड जेंडर को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा जेआरएफ एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति एवं पीएचडी प्रवेश और केवल पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

UGC NET December 2026 Application Form Last Date: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जल्द से जल्द यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेश फॉर्म भर सकते हैं:

  • सबसे पहले https://ugcnet.nta.nic.in/ पर विजिट करें।
  • ‘यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म लाइव’ पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण की मदद से पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें, सबमिट करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications