DU UG Admission 2026: डीयू में स्नातक सीटों के लिए अब तक 80 हजार से अधिक पंजीकरण, एकेडमिक सेशन 21 जुलाई से
Press Trust of India | July 1, 2026 | 09:39 AM IST | 1 min read
डीयू द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम-विशिष्ट पात्रता मानदंडों के अधीन, 67 महाविद्यालयों में 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और 100 से अधिक कला स्नातक (बीए) पाठ्यक्रम विकल्पों में प्रवेश सीयूईटी-यूजी-2026 के अंकों के आधार पर किए जाएंगे।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय को मंगलवार शाम तक अपनी सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों (यूजी) में प्रवेश हेतु करीब 82,940 पंजीकरण प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विश्वविद्यालय ने सीयूईटी-यूजी 2026 में सम्मिलित हुए और इसके महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 26 जून को स्नातक प्रवेश के पंजीकरण का पहला चरण शुरू किया था।
डीयू द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम-विशिष्ट पात्रता मानदंडों के अधीन, 67 महाविद्यालयों में 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और 100 से अधिक कला स्नातक (बीए) पाठ्यक्रम विकल्पों में प्रवेश सीयूईटी-यूजी-2026 के अंकों के आधार पर किए जाएंगे।
DU UG Admission 2026: सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण जारी
अभ्यर्थियों को सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। नई व्यवस्था के तहत नाम, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी एपीआई सेतु के माध्यम से स्वतः भर जाएगी, जिससे गलतियां कम होंगी और सुरक्षा बढ़ेगी।
राउंड 1 के बाद, अभ्यर्थी राउंड 2 में भाग लेंगे, इस दौरान वे पाठ्यक्रम और महाविद्यालय विकल्पों के लिए प्राथमिकताएं जमा करेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के प्रश्नपत्रों का कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों के साथ मिलान भी करना होगा।
DU UG Admission 2026: चरण 2 की समय-सारणी जल्द
विश्वविद्यालय ने कहा कि पाठ्यक्रम-विशिष्ट पात्रता निर्धारित करने और अभ्यर्थियों के अंकों की गणना के लिए केवल उन्हीं भाषा और विषय-विशिष्ट प्रश्नपत्रों पर विचार किया जाएगा, जो कक्षा 12 में उत्तीर्ण विषयों से मेल खाते हों।
विषय मिलान के आधार पर, विश्वविद्यालय अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम और महाविद्यालय की प्राथमिकताएं भरने के लिए आमंत्रित करने से पहले उनकी पात्रता निर्धारित करेगा। चरण 2 की समय-सारणी इस सप्ताह आने की उम्मीद है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी