Trusted Source Image

JNU PG Admission 2026: जेएनयू पीजी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी, जानें डाउनलोड चरण और महत्वपूर्ण तिथियां

Abhay Pratap Singh | June 26, 2026 | 04:41 PM IST | 2 mins read

जेएनयू पीजी एडमिशन प्रथम मेरिट लिस्ट 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए एमए, एमएससी, एमसीए, एमटेक, एमपीएच और पीजीडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी की गई है।

जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट में शामिल कैंडिडेट 27 जून तक प्री-इनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कर सकते हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट में शामिल कैंडिडेट 27 जून तक प्री-इनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कर सकते हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने आज स्नातकोत्तर (PG) प्रवेश 2026 के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर अपनी मेरिट सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

जेएनयू पीजी प्रथम मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना होगा। मेरिट सूची में कैंडिडेट का नाम नाम, श्रेणी, उपलब्ध सीटें, विषय और अंक जैसे विवरण शामिल हैं।

यह मेरिट सूची 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए एमए, एमएससी, एमसीए, एमटेक, एमपीएच और पीजीडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए है। जिन उम्मीदवारों का नाम इस सूची में है, उन्हें 27 जून, 2026 तक प्री-इनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान पूरा करना होगा।

यह मेरिट सूची सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा पेश किए जाने वाले एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कार्यक्रमों के लिए भी मेरिट सूची जारी की गई है।

JNU PG Merit List 2026: कैसे डाउनलोड करें

जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “जेएनयू पीजी मेरिट लिस्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
  • मेरिट सूची जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

Also readCG Pre DElEd Result 2026: सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी, करें डाउनलोड

JNU PG Admission Dates 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में जेएनयू पीजी एडमिशन 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां

प्रथम मेरिट सूची

25 जून

प्री-इनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस का भुगतान

25 जून से 27 जून तक

प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची और अतिरिक्त सीटों का प्रकाशन

3 जुलाई

द्वितीय सूची (अस्थायी) और अतिरिक्त सीटों के लिए प्री-इनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान के साथ सीटों का आरक्षण।

3 जुलाई से 5 जुलाई तक

चयनित उम्मीदवारों के प्रवेश/पंजीकरण का भौतिक सत्यापन

9, 10, 13, 14, 15, 16, 17 जुलाई

रिक्त सीटों के विरुद्ध प्रवेश के लिए आवेदन हेतु अंतिम आमंत्रण

23 जुलाई से 25 जुलाई तक

प्रवेश हेतु अंतिम सूची का प्रकाशन

31 जुलाई

अंतिम सूची में सीटों को आरक्षित करने के साथ ही प्री-इनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन और शुल्क भुगतान।

31 जुलाई से 2 अगस्त तक

प्रवेश का भौतिक सत्यापन, चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची के लिए पंजीकरण

6 अगस्त और 7 अगस्त

प्रवेश और पंजीकरण की अंतिम तिथि

10 अगस्त

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications