Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 07:50 PM IST | 1 min read
सीजी प्री डीएलएड 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने आज प्री डीएलएड 2026 प्रवेश परीक्षा का परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी प्री डीएलएड 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजीएसएसबी ने प्री डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2026 के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है।
सीजी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, कुल प्राप्त अंक, रैंक और योग्यता स्थिति जांच सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 25 जून को सीजीएसएसबी की वेबसाइट पर अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।”
व्यापम द्वारा जुलाई/ अगस्त में सीजी प्री डीएलएड 2026 के लिए सीट आवंटन जारी किया जाएगा। सीजी प्री डीएलएड 2026 सीट आवंटन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। सीजी प्री डीएलएड मॉडल आंसर की 2026 12 जून को जारी की गई थी, जिसपर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 17 जून तक का समय दिया गया था।
सीजीएसएसबी (पूर्व नाम व्यापम) की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in, https://cgssb.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। सीजी प्री डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 4 जून, 2026 (गुरुवार) को किया गया था।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी प्री डीएलएड स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: