Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 06:40 PM IST | 2 mins read
यूपीएसएसएससी मेन्स एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज भेषजिक मुख्य परीक्षा(विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2026), उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2026) और बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा (विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2024) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी मेन्स एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा। कैंडिडेट प्रवेश पत्र में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व शिफ्ट समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपीएसएसएससी भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026, यूपीएसएसएससी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा 2026 और यूपीएसएसएससी बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2024 का शेड्यूल जांच सकते हैं:
| पद का नाम | परीक्षा तिथि व समय | परीक्षा केंद्र | कुल पद |
|---|---|---|---|
| यूपीएसएसएससी भेषजिक मुख्य परीक्षा 2026 | 29 जून, 2026 (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) | प्रदेश के 3 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर | 564 |
| उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा 2026 | 29 जून, 2026 (दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक) | लखनऊ जिले में | 93 |
| बी०सी०जी० तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2024 | 30 जून, 2026 (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) | लखनऊ जिले में | 225 |
मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में अंकित निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करने तथा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर वैध प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना की सलाह दी गई है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रवेश पत्र 25 जून, 2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की यह सुविधा आयोग के अधिकृत मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है।”
यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा: