Trusted Source Image

CG PBN Result 2026: सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग रिजल्ट जारी, फाइनल आंसर की और स्कोर लिस्ट डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 05:43 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी व्यापम पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 एंट्रेंस एग्जाम 21 मई को आयोजित किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 2026 एंट्रेंस एग्जाम 21 मई को आयोजित किया गया था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 (PBN26) का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी पीबीएन रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने परीक्षा परिणाम के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट पीडीएफ भी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी स्कोर लिस्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि और कुल प्राप्त अंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “प्रवेश परीक्षा का मॉडल उत्तर वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर तैयार किया गया। 25 जून, 2026 को CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) के वेबसाइट पर सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।”

Also readCGSSB PAT PVPT Admit Card 2026: सीजीएसएसबी पीएटी पीवीपीटी एडमिट कार्ड डेट जारी, 28 जून को होगी परीक्षा

सीजीएसएसबी की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in और cgssb.cgstate.gov.in पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर स्वयं का परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। सीजी व्यापम पोस्ट बेसिक बीएससी 2026 एंट्रेंस एग्जाम 21 मई को आयोजित किया गया था।

सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जीएनएम डिप्लोमा धारकों और पंजीकृत नर्सों के लिए राज्य के सरकारी और निजी कॉलेजों से 2 साल की नर्सिंग स्नातक डिग्री प्राप्त करने के लिए आयोजित की जाती है।

CGSSB Post Basic BSc Nursing Result 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी पीएनबी रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  • पीएनबी प्रवेश परीक्षा 2026 - रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सीजी पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications