Trusted Source Image

CGSSB PAT PVPT Admit Card 2026: सीजीएसएसबी पीएटी पीवीपीटी एडमिट कार्ड डेट जारी, 28 जून को होगी परीक्षा

Abhay Pratap Singh | June 17, 2026 | 05:21 PM IST | 1 min read

सीजीएसएसबी पीएटी पीवीपीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

सीजी पीएटी पीवीपीटी एडमिट कार्ड 2026 डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजी पीएटी पीवीपीटी एडमिट कार्ड 2026 डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने पीएटी पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 2026 (PAT/PVPT26) का एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड की घोषणा के बाद आवेदन करने वाले उम्मीदवार 22 जून, 2026 से vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र जांच सकते हैं।

सीजीएसएसबी पीएटी पीवीपीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि व समय, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे।

CGSSB PAT PVPT 2026 Entrance Exam: परीक्षा कार्यक्रम

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजीएसएसबी पीएटी पीवीपीटी 2026 प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा की तिथि व दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
पीएटी/ पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा
( PAT/PVPT26)
28 जून 2026
(रविवार)
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक33

Also readRajasthan PTET Answer Key 2026: राजस्थान पीटेट आंसर की ptetvmoukota2026.in पर जारी, डाउनलोड चरण जानें

बोर्ड ने बताया कि परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होने पर हेल्पलाइन नंबर 0771 2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा समय से 30 मिनट पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। सीजीएसएसबी पीएटी एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जांच सकते हैं।

CG PAT PVPT 2026 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार सीजी पीएटी पीवीपीटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें।
  • सीजी पीएटी/पीवीपीटी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और प्रवेश पत्र का प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications