Trusted Source Image

CG Vyapam DEO Admit Card 2026: सीजीएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर हॉल टिकट 22 जून को होगा जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | June 17, 2026 | 03:58 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम डीईओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी डाटा एंट्री ऑपरेटर 2026 परीक्षा 28 जून को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी डाटा एंट्री ऑपरेटर 2026 परीक्षा 28 जून को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSC) ने आज डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पदों की प्रथम चरण लिखित भर्ती परीक्षा (HDEO26) के प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि जारी कर दी है। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर सीजीएसएसबी डीईओ एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे।

सीजी व्यापम डीईओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीजीएसएसबी डाटा एंट्री ऑपरेटर 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना प्रवेश पत्र और एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

CGSSB Data Entry Operator Exam 2026: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में सीजी डाटा एंट्री ऑपरेटर परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा का नामपरीक्षा तिथि व दिनपरीक्षा का समयकुल परीक्षा जिला
डाटा एंट्री ऑपरेटर
(HDEO26)
28 जून, 2026
(रविवार)
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक02

Also readHPSC Exam Calendar 2026: हरियाणा एचपीएससी एग्जाम कैलेंडर hpsc.gov.in पर जारी, परीक्षा 13 सितंबर से शुरू होगी

परीक्षा के दिन प्रत्येक परीक्षार्थी को कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र में पहुंचने की सलाह दी गई है, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका सत्यापन एवं फिस्किंग के बाद परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

बोर्ड ने बताया कि, किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिवस दिशानिर्देश एवं ड्रेस कोड का पालन करना होगा।

CGSSB DEO Admit Card 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजी डीईओ एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एडमिट कार्ड’ टैब पर क्लिक करें।
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर (HDEO26) - एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications