Abhay Pratap Singh | June 26, 2026 | 03:24 PM IST | 1 min read
जीएटी-बी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) 2026 का स्कोर और रैंक कार्ड घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/gat-bet के माध्यम से जीएटी-बी स्कोरकार्ड 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
जीएटी-बी 2026 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। इससे पहले, एनटीए ने 10 जून, 2026 को जीएटी-बी 2026 और बीईटी 2026 का परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया था।
जीएटी बी स्कोर और रैंक कार्ड 2026 पर निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट - बायोटेक्नोलॉजी (GAT-B) का स्कोर और रैंक कार्ड https://exams.nta.nic.in/gat-bet/ पर अपलोड कर दिया गया है। जो उम्मीदवार जीएटी-बी 2026 में शामिल हुए थे, वे एनटीए की वेबसाइट से अपना स्कोर और रैंक कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।”
जीएटी-बी 2026 के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या dbt@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जीएटी-बी रैंक कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: