Trusted Source Image

ICAR PG PhD 2026 City Slip: आईसीएआर की एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं की सिटी स्लिप जारी

Abhay Pratap Singh | June 26, 2026 | 02:48 PM IST | 2 mins read

एनटीए ने एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप के साथ आईसीएआर एआईईईए पीजी और एआईसीई जेआरएफ/ एसआरएफ (पीएचडी) के PwD/PwBD अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब (लेखक) विवरण जमा करने का पोर्टल भी खोल दिया है।

आईसीएआर पीजी पीएचडी प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईसीएआर पीजी पीएचडी प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (PhD) प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/icar/ पर जाकर अपना आईसीएआर एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जांच सकते हैं।

आईसीएआर एआईईईए पीजी सिटी स्लिप 2026 और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार अपने आवंटित परीक्षा शहर/ जिला का नाम, परीक्षा तिथि व समय, रोल नंबर सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

ICAR AIEEA (PG) and AICE PhD 2026 City Intimation Slip: डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईसीएआर पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप और आईसीएआर पीएचडी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/icar/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, आईसीएआर पीजी सिटी स्लिप/ आईसीएआर पीएचडी सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • कैंडिडेट अपने एग्जाम सिटी स्लिप जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Also readUPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों के लिए uppsc.up.nic.in पर आवेदन शुरू

एनटीए ने बताया कि अभ्यर्थी कृपया ध्यान दें कि यह प्रवेश पत्र नहीं है। प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड उचित नियत समय पर अलग से जारी किया जाएगा। आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई जेआरएफ/ एसआरएफ (पीएचडी) 2026 का आयोजन 4 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा।

ICAR AIEEA (PG) and AICE JRF/SRF (PhD) 2026: स्क्राइब विवरण

एनटीए ने सिटी इंटिमेशन स्लिप के साथ ICAR (AIEEA-PG) एवं AICE-JRF/SRF (Ph.D.) 2026 के PwD/PwBD अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब (लेखक) विवरण जमा करने का पोर्टल भी खोल दिया है। पात्र उम्मीदवार 25 जून से 27 जून, 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपने स्क्राइब का विवरण जमा कर सकते हैं।

यदि किसी अभ्यर्थी को आईसीएआर एआईईईए पीजी एवं एआईसीई पीएचडी 2026 के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करने या स्क्राइब विवरण जमा करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो एनटीए से हेल्पलाइन नबंर 011-40759000/011-69227700 अथवा ईमेल icar@nta.ac.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications