Trusted Source Image

UPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों के लिए uppsc.up.nic.in पर आवेदन शुरू

Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 10:23 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी पीसीएस 2026 आवेदन में सुधार और शुल्क समायोजन की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है।

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 25 जून से शुरू है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन 25 जून से शुरू है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनिस्थ सेवा (PCS) (सामान्य/विशेष चयन) परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यूपीपीएससी पीसीएस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून से आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर शुरू हो गई है, जो 27 जुलाई को समाप्त हो जाएगी।

यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर ओटीआर नंबर प्राप्त कर लेना चाहिए। कैंडिडेट आवेदन करने के 72 घंटे पहले https://otr.pariksha.nic.in से ओटीआर नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा के माध्यम से कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परिस्थितियों के अनुसार रिक्तियों की संख्या घट या बढ़ सकती है। यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के पदों पर किया जाता है।

UPPSC PCS 2026 Eligibility: पात्रता मानदंड

  • शैक्षिक योग्यता - आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (UG) की डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है।
  • आयु सीमा - 1 जुलाई, 2026 तक उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए अर्थात उनका जन्म 2 जुलाई, 1986 से पहले तथा 1 जुलाई, 2005 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा छूट दी जाएगी।

Also readUPPSC LT Grade 2025: यूपीपीएससी सहायक अध्यापक कंप्यूटर मेन्स के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 7 जुलाई लास्ट डेट

यूपीपीएससी पीसीएस 2026 के लिए आवेदन शुल्क के रूप में अनारक्षित/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी को 125 रुपये, दिव्यांग व्यक्ति को 25 रुपये और एससी/ एसटी/ एक्स-सर्विसमैन को 65 रुपये का भुगतान करना होगा। यूपीपीएससी पीसीएस 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार/ संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 3 अगस्त निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल हैं। यूपीपीएससी पीसीएस 2026 परीक्षा के तहत उम्मीदवारों का चयन मेन्स एग्जाम (लिखित परीक्षा) और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के कुल योग आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 56,100 रुपये या उससे अधिक मासिक वेतन के साथ विभिन्न भत्तों का लाभ भी दिया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध यूपीपीएससी पीसीएस 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।

UPPSC PCS 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://uppsc.up.nic.in/CandidatePages/Notifications.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2026 - अप्लाई’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ओटीआर की सहायता से सत्यापित करें, फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • भरा गया आवेदन पत्र जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications