Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 08:26 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2026 पुनः परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर 25 जून से रीनीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर 28 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। नीट यूजी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 25 जून से सक्रिय है। रीनीट यूजी 2026 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से विंडो लॉगिन करनी होगी।
नीट यूजी आंसर की 2026 पर आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। एनटीए ने बताया कि, यदि आपत्ति सही पाई जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद रीनीट यूजी फाइनल आंसर की 2026 तैयार की जाएगी। रीनीट यूजी 2026 का आयोजन 21 जून को किया था।
एनटीए आंसर की 2026 आपत्ति विंडो बंद होने के बाद आपत्ति प्राप्त करने के संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार नीट आंसर की 2026 की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। परीक्षा एजेंसी ने अभी तक रीनीट यूजी 2026 रिजल्ट जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार री नीट 2026 प्रोविजनल आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
इस चरण में अलग-अलग उम्मीदवारों की स्कैन की गई ओएमआर रिस्पॉन्स शीट शामिल नहीं हैं। स्कैनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी स्कैन की गई OMR रिस्पॉन्स शीट देखने का अलग से मौका दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नीट की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।