Trusted Source Image

RSSB LDC Exam City Slip 2026: आरएसएसबी जूनियर असिस्टेंट, क्लर्क ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा की सिटी स्लिप जारी

Saurabh Pandey | June 26, 2026 | 01:52 PM IST | 2 mins read

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 10,644 पदों पर होने वाली जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप (शहर की जानकारी) जारी कर दी है।

RSSB LDC भर्ती अभियान का लक्ष्य क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए 10,644 खाली जगहों को भरना है।(आधिकारिक वेबसाइट)
RSSB LDC भर्ती अभियान का लक्ष्य क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए 10,644 खाली जगहों को भरना है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने क्लर्क ग्रेड-II (LDC) और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा-2026 के लिए 'एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप' आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ और एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा शहर आवंटित किया गया है। यह स्लिप इसलिए पहले जारी की जाती है ताकि दूर-दराज के छात्र समय रहते अपनी यात्रा और रुकने का इंतजाम कर सकें।

बोर्ड ने साफ किया है कि अभी जारी की गई सिटी स्लिप प्रवेश पत्र नहीं है। इसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होता, केवल शहर का नाम होता है। परीक्षा के मुख्य एडमिट कार्ड 30 जून 2026 को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र (स्कूल/कॉलेज) का पूरा सटीक पता दर्ज होगा। परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड और वैलिड फोटो आईडी प्रूफ के एंट्री नहीं दी जाएगी।

RSSB LDC Exam City Slip 2026: एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "LDC/Junior Assistant Exam City Slip 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. अब जानकारी सबमिट करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
  5. अंत में इसे डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट निकालकर रख ले।

RSSB LDC Exam City Slip 2026: सिटी स्लिप विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • आवेदन/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • विज्ञापन संख्या
  • परीक्षा शहर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा की पाली
  • लॉगिन आईडी/उम्मीदवार विवरण
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश
  • जारी करने की तिथि
  • भर्ती बोर्ड का नाम

आधिकारिक सूचना एवं आवश्यक दिशा-निर्देश

Also read UPPSC PCS 2026 Notification: यूपीपीएससी पीसीएस नोटिफिकेशन जारी, 500 पदों के लिए uppsc.up.nic.in पर आवेदन शुरू

RSSB LDC Exam Date 2026: परीक्षा तिथि, शिफ्ट

इस भर्ती अभियान के जरिए क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट के कुल 10,644 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को ऑफलाइन मोड (ओएमआर शीट पर) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार है-

  1. पहली पाली - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  2. दूसरी पाली - दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications