DSSSB TGT Recruitment 2024: डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती के लिए कल खुलेगी रजिस्ट्रेशन विंडो, ऐसे करें आवेदन
Santosh Kumar | February 7, 2024 | 08:14 AM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती अभियान के तहत टीजीटी और ड्राइंग टीचर के 5,118 पदों पर भर्ती की जाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और ड्राइंग शिक्षक के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 फरवरी से शुरू होगी। जो उम्मीदवार इस रिक्ति के लिए पात्र और इच्छुक हैं, वे डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 8 मार्च रखी है।
डीएसएसएसबी टीजीटी भर्ती अभियान के तहत टीजीटी और ड्राइंग टीचर के 5,118 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को 8 मार्च रात 11:59 बजे से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। डाक या हाथ से या मेल आदि द्वारा प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे।
टीजीटी और ड्राइंग टीचर के पदों पर सामान्य वर्ग के लिए 2,897, ओबीसी समुदाय से आने वाले उम्मीदवारों के लिए 724, ईडब्ल्यूएस के लिए 144, एससी वर्ग के लिए 507 और एसटी के लिए 846 रिक्तियां जारी की गई हैं।
Also read DSSSB Exam 2024: डीएसएसएसबी परीक्षा 2024 का 6 फरवरी से आयोजन, जानें परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
पात्रता मानदंड की बात करें तो DSSSB TGT Bharti 2024 के लिए बोर्ड ने न्यूनतम आयु 18 वर्ष जबकि अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की है। शैक्षिक योग्यता में आवेदक के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री और सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
DSSSB TGT Recruitment 2024 आवेदन प्रक्रिया
जिन उम्मीदवारों ने DSSSB TGT Recruitment 2024 के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं। वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
- पहले से पंजीकृत है तो आईडी लॉगिन करें अन्यथा पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- पंजीकरण के बाद, DSSSB TGT Recruitment Apply Link पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आगे बढ़ें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट प्राप्त करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें