DSSSB Exam 2025 Postponed: डीएसएसएसबी टीजीटी, पीजीटी परीक्षाएं स्थगित, नई डेट्स जल्द, वजह जानें
Saurabh Pandey | December 28, 2025 | 04:09 PM IST | 2 mins read
दिल्ली सरकार ने टीजीटी भर्ती 2025 की आगामी परीक्षाओं को फिलहाल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला उन उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है जो उम्र सीमा की वजह से इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) की उन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जो मार्च 2026 में होनी थीं। यह निर्णय सरकार द्वारा शिक्षण और अन्य पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने की मांगों की समीक्षा के बाद लिया गया है। कई उम्मीदवारों ने आयु सीमा के कारण परीक्षा में शामिल न हो पाने की शिकायत की थी।
डीएसएसएसबी के तहत विभिन्न विषयों में टीजीटी के कुल 5,346 पदों पर भर्ती की जानी थी। इन पदों के लिए परीक्षा 2 मार्च से 22 मार्च 2026 तक प्रस्तावित थी। वहीं पीजीटी परीक्षा 26 मार्च 2026 से शुरू होने वाली थी। इन सभी परीक्षाओं का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाना था।
परीक्षा स्थगित होने की वजह जानें
अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछली कुछ भर्तियों में काफी देरी हुई, जिसकी वजह से कई उम्मीदवार निर्धारित उम्र सीमा पार कर गए। ऐसे में वे परीक्षा देने से वंचित रह गए। इसी कारण सोशल मीडिया और अन्य मंचों पर TGT और PGT पदों के लिए आयु सीमा बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही थी।
शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की मांग है कि पीजीटी के लिए उम्र सीमा 36 साल और टीजीटी के लिए 32 साल की पुरानी आयु सीमा की फिर से लागू की जाए।
Also read DSSSB Exam Schedule 2026: डीएसएसएसबी ने फरवरी, मार्च की विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया
दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?
डीएसएसएसबी परीक्षा पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि पिछली सरकारों ने डीएसएसएसबी के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाएं नहीं करवाईं। सरकार की इस विफलता के कारण, भारत सरकार के राष्ट्रीय नियमानुसार परीक्षा में बैठने की आयु सीमा उन उम्मीदवारों के लिए समाप्त हो गई थी। हम यह भी चाहते हैं कि वर्षों से खाली पड़े पद भरे जाएं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। आयु सीमा में छूट मिलने के बाद नई तिथि की घोषणा की जाएगी।
DSSSB क्या है?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। इनमें शिक्षक, क्लर्क, सहायक, स्टेनोग्राफर, लैब असिस्टेंट, नर्स, वार्डन और तकनीकी कर्मचारी जैसे पद शामिल हैं। बोर्ड शिक्षक भर्ती के लिए TGT, PGT और PRT जैसी विशेष परीक्षाएं भी आयोजित करता है। सरकारी नौकरी पाने के लिए हर साल हजारों उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल होते हैं।
अगली खबर
]BPSC AEDO Admit Card 2025: बीपीएससी एईडीओ फेज 1 एडमिट कार्ड 3 जनवरी से कर सकेंगे डाउनलोड, अधिसूचना जारी
उम्मीदवार 3 जनवरी से ऑफिशियल वेबसाइट से परीक्षा के पहले चरण के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बीपीएससी एईडीओ भर्ती कुल 935 पदों के लिए है। परीक्षा जनवरी 2026 में अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच