Trusted Source Image

DSSSB Exam Schedule 2026: डीएसएसएसबी ने फरवरी, मार्च की विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया

Saurabh Pandey | December 26, 2025 | 07:54 PM IST | 2 mins read

डीएसएसएसबी की फरवरी, मार्च में होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या पुनर्परीक्षा के लिए आवेदन करने के संबंध में, आगे की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट और ओएआरएस पोर्टल पर नियमित रूप से जाने की सलाह दी जाती है।

इस परीक्षा में उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, संख्यात्मक क्षमता, भाषा बोध और संबंधित विषय के ज्ञान का टेस्ट किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस परीक्षा में उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, संख्यात्मक क्षमता, भाषा बोध और संबंधित विषय के ज्ञान का टेस्ट किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने फरवरी और मार्च 2026 में होने वाली विभिन्न भर्ती पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम कंपलीट परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

डीएसएसएसबी द्वारा फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षाएं 16 फरवरी से 31 मार्च, 2026 तक कई चरणों में आयोजित की जाएंगी। इनमें शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी, दिल्ली उच्च न्यायालय, डीयूएसआईबी, औषधि नियंत्रण विभाग, श्रम विभाग और दिल्ली जल बोर्ड शामिल हैं।

डीएसएसएसबी परीक्षा शेड्यूल 2026

परीक्षा तिथि
पद
विभाग
16 फरवरी 2026
डिस्पैच राइडर-कम-प्रोसेस सर्वर, चालक, सहायक शिक्षक (प्राथमिक), वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (माइक्रोबायोलॉजी)
दिल्ली उच्च न्यायालय, शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी, औषधि नियंत्रण विभाग
17 फरवरी 2026
सहायक शिक्षक (प्राथमिक), संरक्षण सहायक
शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी, पुरातत्व विभाग
18 फरवरी 2026
सहायक शिक्षक (प्राथमिक)
शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी
19 फरवरी 2026
सहायक शिक्षक (प्राथमिक)
शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी
20 फरवरी 2026
सहायक शिक्षक (प्राथमिक)
शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी
21 फरवरी 2026
बेलिफ, सहायक स्टोर कीपर, फार्मासिस्ट (यूनानी)
सहकारिता रजिस्ट्रार, आयुष निदेशालय
22 फरवरी 2026
बेलिफ, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत/यांत्रिक)
सहकारिता रजिस्ट्रार, दिल्ली जल बोर्ड
23 फरवरी 2026
जूनियर इंजीनियर (विद्युत/यांत्रिक), केयरटेकर, निरीक्षण अधिकारी
दिल्ली जल बोर्ड, समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग
24 फरवरी 2026
सहायक शिक्षक (प्राथमिक)
शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी
28 फरवरी 2026
नायब तहसीलदार
डीयूएसआईबी
1 मार्च 2026
सहायक सुरक्षा अधिकारी
एनडीएमसी
2 मार्च 2026
सहायक सुरक्षा अधिकारी, टीजीटी (संस्कृत) पुरुष
एनडीएमसी, शिक्षा निदेशालय
3 मार्च 2026
सहायक शिक्षक (प्राथमिक)
शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी
5 मार्च 2026
सहायक शिक्षक (प्राथमिक)
शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी
6 मार्च 2026
सहायक शिक्षक (प्राथमिक)
शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी
7 मार्च 2026
टीजीटी (अंग्रेज़ी) पुरुष, टीजीटी (संस्कृत) महिला
शिक्षा निदेशालय
8 मार्च 2026
सहायक शिक्षक (प्राथमिक), टीजीटी (अंग्रेज़ी) महिला
शिक्षा निदेशालय/एनडीएमसी, शिक्षा निदेशालय
14 मार्च 2026
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (विशेष शिक्षा), संगीत शिक्षक
शिक्षा निदेशालय
15 मार्च 2026
टीजीटी (हिंदी) पुरुष
शिक्षा निदेशालय
22 मार्च 2026
टीजीटी (हिंदी) महिला
शिक्षा निदेशालय
23 मार्च 2026
टीजीटी (हिंदी) महिला, आशुलिपिक
शिक्षा निदेशालय, उर्दू अकादमी
26 मार्च 2026
पीजीटी (गणित), पीजीटी संस्कृत (पुरुष)
शिक्षा निदेशालय
27 मार्च 2026
पीजीटी (गणित), पीजीटी कृषि (पुरुष), पीजीटी (जीवविज्ञान)
शिक्षा निदेशालय
28 मार्च 2026
पीजीटी (जीवविज्ञान)
शिक्षा निदेशालय
29 मार्च 2026
पीजीटी अंग्रेज़ी (महिला), पीजीटी बागवानी (पुरुष)
शिक्षा निदेशालय
30 मार्च 2026
पीजीटी अंग्रेज़ी (पुरुष), पीजीटी केमिस्ट्री
शिक्षा निदेशालय
31 मार्च 2026
पीजीटी केमिस्ट्री, पीजीटी संस्कृत (महिला)
शिक्षा निदेशालय

Also read BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

DSSSB Exam Schedule 2026: एडमिट कार्ड जल्द

डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शीघ्र ही उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि और समय ई-एडमिट कार्ड में उल्लिखित होंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में संचार के लिए अपना ईमेल पता/मोबाइल नंबर अपडेट कर लें। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी सूचना भेजी जा सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट और OARS पोर्टल पर नियमित रूप से जाएं।

इस परीक्षा में उम्मीदवारों के सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, संख्यात्मक क्षमता, भाषा बोध और संबंधित विषय के ज्ञान का टेस्ट किया जाएगा, जिसमें शिक्षण पद्धति भी शामिल है, और केवल चयनित उम्मीदवार ही चयन के अगले चरण में आगे बढ़ेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications