DSSSB Recruitment 2024: डीएसएसएसबी ज्यूडिशियल असिस्टेंट, पीए परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, 2 मार्च से होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | February 28, 2024 | 08:25 PM IST | 1 min read
डीएसएसएसबी भर्ती परीक्षा 2024 के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने वाले कैंडिडेट को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एसपीए, पीए और जेजेए पद पर भर्ती परीक्षा 2 से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली जिला अदालत और परिवार अदालत भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइम माध्यम से अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
डीएसएसएसबी द्वारा सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (एसपीए), पर्सनल असिस्टेंट (पीए) और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (जेजेए) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 31 मार्च 2024 तक आयोजन किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन नंबर व यूजर पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
कुल रिक्तियां और चयन प्रक्रिया-
दिल्ली जिला एवं सत्र अदालत और परिवार अदालत में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट तथा जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के 990 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए टियर-1 और टियर-2 परीक्षा आयोजित होगी। दोनों चरणों की परीक्षा में सफल कैंडिडेट के लिए स्किल टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
Also read DSSSB TGT Result 2024: डीएसएसएसबी टीजीटी कंप्यूटर साइंस रिजल्ट dsssb.delhi.gov.in पर जारी
परीक्षा पैटर्न-
एमसीक्यू टेस्ट में तीन सेक्शन सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और जनरल इंटेलिजेंस को शामिल किया जाएगा। डेढ़ घंटे की अवधि में कुल 90 अंकों का पेपर कैंडिडेट को हल करना होगा। इसके अलावा डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में व्याकरण, निबंध लेखन और अनुवाद सेक्शन को शामिल किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 75 अंकों के लिए आयोजित होगी।
DSSSB Recruitment Admit Card 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर डीएसएसएसबी ज्यूडिशियल असिस्टेंट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर जाएं।
- अभ्यर्थी "Download e-Admit Card for DSSSB Online Examination scheduled from 2nd March 2024 to 31st March 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- डीएसएसएसबी भर्ती एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा