DRDO Recruitment 2025: डीआरडीओ में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी और टेक्नीशियन-ए के 764 पदों पर निकली भर्ती
Abhay Pratap Singh | December 8, 2025 | 04:23 PM IST | 2 mins read
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: चयनित कैंडिडेट को एसटीए-बी पद के लिए 35400 से 112400 रुपये तक और टेक-ए पद के लिए 19900 से 63200 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विज्ञापन संख्या CEPTAM-11 के तहत सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (STA-B) और टेक्नीशियन-ए (Tech-A) के पदों पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाकर 9 दिसंबर से डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, टेक-ए पदों के लिए आवेदक कक्षा 10 पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। एसटीए-बी के लिए अभ्यर्थी के पास इंजीनियरिंग या साइंस में डिप्लोमा/ बीएससी हो। उम्मीदवार की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच हो। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ दिव्यांग/ महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में छूट है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 764 पद भरे जाएंगे, जिसमें एसटीए-बी के 561 पद और टेक-ए के 203 पद शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया, विस्तृत विज्ञापन डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जल्द ही पात्रता मानदंड, आवश्यक योग्यताएं, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और आवेदन लिंक की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन से पहले विस्तृत विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें।”
डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती चयन प्रक्रिया में दो चरण टियर-1 और टियर-2 शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को एसटीए-बी पद के लिए लेवल-6 के तहत 35400-112400 रुपये तक और टेक-ए के लिए लेवल-2 के तहत 19900-63200 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती अधिसूचना जांच सकते हैं।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट डीआरडीओ सीईपीटीएएम 11 भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध DRDO CEPTAM 11 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच