Medical College Ragging: दून मेडिकल कॉलेज में रैगिंग मामले में एमबीबीएस के 9 छात्रों पर की गई कार्रवाई
Press Trust of India | January 20, 2026 | 08:32 AM IST | 1 min read
कमेटी ने 12 जनवरी को कॉलेज के छात्रावास में दो जूनियर विद्यार्थियों के साथ की गई मारपीट की घटना में उन्हें दोषी पाया।
नई दिल्ली: उत्तराखंड के देहरादून स्थित दून मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की कथित रूप से रैगिंग करने के मामले में 19 जनवरी को 9 सीनियर विद्यार्थियों के खिलाफ निलंबन और छात्रावास से निष्कासन की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि 2023 और 2024 बैच के एमबीबीएस विद्यार्थियों के खिलाफ यह कार्रवाई एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के आधार पर की गई।
कमेटी ने 12 जनवरी को कॉलेज के छात्रावास में दो जूनियर विद्यार्थियों के साथ की गई मारपीट की घटना में उन्हें दोषी पाया। उन्होंने बताया कि दो विद्यार्थियों को दो माह के लिए कक्षाओं से निलंबित करने के साथ ही पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए छात्रावास और इंटर्नशिप से बाहर कर दिया गया है। साथ ही इन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा 7 अन्य वरिष्ठ विद्यार्थियों को एक माह के लिए कक्षाओं से निलंबित तथा तीन माह के लिए छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन को सौंप दी है। डॉ. जैन ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज एक रैगिंग मुक्त परिसर है और यहां किसी भी परिस्थिति में रैगिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदेश के चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि उन्होंने कॉलेज की प्राचार्य को घटना की जांच करने व ऐसी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जो भविष्य के लिए नजीर बने। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में रैगिंग की घटनाएं संस्थागत अनुशासन एवं व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल