Trusted Source Image

AISSEE Answer Key 2026: सैनिक स्कूल आंसर की exams.nta.nic.in पर जल्द, आपत्तियां दर्ज कराने का मिलेगा मौका

Abhay Pratap Singh | January 20, 2026 | 07:38 AM IST | 2 mins read

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एआईएसएसईई 2026 का आयोजन 18 जनवरी, 2026 को देश भर के 464 केंद्रों पर किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एआईएसएसईई 2026 का आयोजन 18 जनवरी, 2026 को देश भर के 464 केंद्रों पर किया गया। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2026 की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।

एनटीए की घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in के माध्यम से एआईएसएसईई 2026 आंसर की जांच सकेंगे। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यक होगी। परीक्षा एजेंसी ने अभी तक आंसर की जारी करने की तिथि की पुष्टि नहीं की है।

उत्तर कुंजी की सहायता से परीक्षार्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एआईएसएसईई 2026 का आयोजन 18 जनवरी, 2026 को देश भर के 464 केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक विद्यालयों और नए सैनिक विद्यालयों में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

Also readCGSOS 10th,12th Time Table 2026: सीजीएसओएस 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल sos.cg.nic.in पर जारी, शिफ्ट टाइमिंग्स

एआईएसएसईई 2026 मार्किंग स्कीम के अनुसार, कक्षा 6 की परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 से 3 अंक दिए जाते हैं। प्रश्न पत्र कुल अंक 300 का होता है। वहीं, कक्षा 9 की परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 से 4 अंक दिए जाते हैं और पेपर कुल 400 अंकों के लिए आयोजित किया जाता है।

सैनिक स्कूल प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सहायक दस्तावेज और शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना होगा। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और एआईएसएसईई 2026 रिजल्ट जारी किया जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।

Sainik School Entrance Exam Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एआईएसएसईई 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ पर जाएं।
  • होमपेज पर एआईएसएसईई 2026 प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की जांचें, डाउनलोड करें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications