Delhi University का 101वां दीक्षांत समारोह 22 फरवरी को, छात्रों को दिए जाएंगे पुरस्कार और डिग्रियां
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 03:45 PM IST | 1 min read
डीयू के परीक्षा नियंत्रक गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन डीयू के खेल परिसर स्थित मल्टीपर्पज हॉल में किया जाएगा।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) 22 फरवरी 2025 को अपना 101वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा। इस समारोह में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह करेंगे। इस समारोह के माध्यम से विश्वविद्यालय 2024 में अपनी डिग्री पूरी करने वाले यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों को पुरस्कार, पदक और डिग्री देकर सम्मानित करेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित मल्टीपर्पज हॉल में किया जाएगा।
Delhi University Convocation: पदक तथा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे
प्रो. टुटेजा ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 194 स्वर्ण और रजत पदक तथा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रो. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि यूजी और पीजी छात्रों को कुल 159 स्वर्ण पदक और एक रजत पदक प्रदान किया जाएगा।
यूजी-पीजी के विद्यार्थियों को कुल 34 डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। प्रो. टुटेजा ने बताया कि 248 छात्र और 246 छात्राओं समेत कुल 494 विद्यार्थियों को पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह में दिए जाएंगे मेडल और पुरस्कार-
| पदक/पुरस्कार |
स्नातक |
स्नातकोत्तर |
कुल |
|---|---|---|---|
|
स्वर्ण पदक |
70 |
89 |
159 |
|
रजत पदक |
1 |
- |
1 |
|
पुरस्कार |
22 |
12 |
34 |
|
कुल योग |
93 |
101 |
194 |
DU Convocation 2025: नियमित-एनसीवेब के छात्रों को डिग्रियां
प्रो. टुटेजा ने बताया कि डीयू के कुल 77,446 यूजी, 6,812 पीजी और 29 पांच वर्षीय प्रोग्राम के छात्रों को डिग्री दी जाएगी, जिसमें नियमित और एनसीवेब के छात्र शामिल हैं। नीचे दी गई तालिका में संख्या दी गई है-
|
कार्यक्रम |
पुरुष |
महिला |
कुल |
|---|---|---|---|
|
5 वर्षीय कार्यक्रम |
21 |
8 |
29 |
|
स्नातक (यूजी) |
27,364 |
50,082 |
77,446 |
|
स्नातकोत्तर (पीजी) |
2,666 |
4,146 |
6,812 |
अगली खबर
]Top Engineering Colleges in Rajasthan: राजस्थान के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? जानें एलिजिबिलिटी, फीस
राज्य के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज बेहतर शिक्षा, रिसर्च और प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में बिट्स पिलानी, आईआईटी जोधपुर, मणिपाल यूनिवर्सिटी जैसे कॉलेजों के नाम शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल